फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chamba - Ceuta route is to lead to a disaster

दुर्घटना को न्योता दे रहा है चंबा-स्यूटा मार्ग

Thu, 24 Dec 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Thu, 24 Dec 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन

चंबा-स्यूटा मोटर मार्ग की जर्जर हालत राहगिरों पर भारी पड़ रही है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का भय बना हुआ है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


चंबा-स्यूटा मोटर मार्ग भंडार गांव, दयूरी तल्ली, दयूरी मल्ली, कुड़ियाल गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, लेकिन मार्ग में अनेक जगहों में बड़े गड्ढे पड़े हैं। इन दिनों गड्ढों में पाला भरने से दो पहिया वाहन चालक रपट रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण लंबे समय से मार्ग के डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। प्रधान दयूरी तल्ली सरोजनी देवी, मल्ली दयूरी अनिल कुमार, जशोदा देवी, राजेश सेमवाल, बालेंदु उनियाल का कहना है कि मोटर मार्ग वन विभाग के अंतर्गत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण लंबे समय से कोई सुधार कार्य नहीं हो पाया है। वन बीट अधिकारी राम स्वरूप बिजल्वाण का कहना है कि मार्ग के डामरीकरण के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन धन की कमी आड़े आने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed