फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   CEO SDM office inlaid locks

एसडीएम ने सीईओ दफ्तर पर जड़े ताले

Mon, 18 Apr 2016 09:35 PM IST
अमर उजाला/नरेंद्रनगर (टिहरी)।
अमर उजाला/नरेंद्रनगर (टिहरी)। Updated Mon, 18 Apr 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से राजस्व विभाग के भवन का करीब 45 लाख किराया नहीं देने पर एसडीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर ताले जड़ दिए। हालांकि बाद में ताले खोल दिए गए। उसके बाद विभाग का कामकाज सामान्य रूप से चलने लगा।

विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) कार्यालय के कर्मचारी सोमवार सुबह जब तहसील की ऊपरी मंजिल में स्थित अपने दफ्तर पहुंचे तो दरवाजों पर डबल ताले लगे देख भौंचक रह गए। कर्मचारियों ने वहां तैनात एक होमगार्ड से पूछा तो पता चला कि एसडीएम ने ताले लगवाए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग लंबे समय से भवन का किराया नहीं दे रहा है। हालांकि बात आगे बढ़ने पर कुछ देर बाद ही दफ्तर के सभी ताले खोल दिए गए।
विज्ञापन


एसडीएम केके मिश्र ने बताया कि तहसील भवन की ऊपरी मंजिल सीईओ दफ्तर को किराये पर दी गई है। कई बार कहने पर भी शिक्षा विभाग किराये का भुगतान नहीं कर रहा है। साथ ही भवन भी खाली नहीं कर  रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग पर किराये का 45 लाख रुपये बकाया चल रहा है। एसडीएम ने कहा कि भवन की उन्हें स्वयं भी जरूरत है। सीईओ दफ्तर को एससीईआरटी भवन पर शिफ्ट किया जा सकता है, लेकिन शिक्षा विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में उन्हें सोमवार को सीईओ दफ्तर पर ताले लगाने पड़े हैं। कर्मचारियों के वहां एकत्रित होने पर 15 मिनट बाद ही ताले खोले गए। क्षेत्र के मदन सिंह भंडारी, राजू भारती और आशुतेष भंडारी ने प्रशासन पर भवन को जानबूझकर खाली कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दफ्तर नई टिहरी शिफ्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जबरन ऐसा किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील भवन खाली करने और एनसीआरटी भवन लेने के लिए शासन-प्रशासन से पत्राचार किया जा रहै। यह मामला शासन स्तर का है। वहां से कोई निर्णय होता है, तो उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा।- ब्रह्मपाल सैनी, डीईओ (माध्यमिक) नरेंद्रनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed