{"_id":"5839bc494f1c1b5a2c13b561","slug":"cdo-under-the-supervision-of-officers-and-employees-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ के निरीक्षण में अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ के निरीक्षण में अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन विभागाध्यक्ष से लेकर एक दर्जन कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने गैरहाजिर अधिकारी-कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को सीडीओ आशीष भटगांई ने सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पीएमजीएसवाई, लघु सिंचाई, जल निगम, ग्रामीण निर्माण के अधिशासी अभियंता, जिला पंचायत राज अधिकारी और युवा कल्याण अधिकारी अनुपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान विभागीय कर्मचारियों ने अधिकारियों की अनुपस्थिति को साइट भ्रमण बताया, लेकिन भ्रमण पंजिका में इसका उल्लेख नहीं मिला। विभिन्न विभागों में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी बिना अवकाश के गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने उपस्थिति पंजिकाओं को कब्जे में लेकर अधिकारी-कर्मचारियों के बिना अनुमति के मुख्यालय छोडने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारी-अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब कर एक-एक दिन का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभागों में नेम प्लेेट, साफ-सफाई बनाए रखने को भी कहा।