फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   CDO issued instructions to prepare the plan.

Tehri News: सीडीओ ने दिया योजना तैयार करने के निर्देश

Mon, 22 Jun 2026 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 22 Jun 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
CDO issued instructions to prepare the plan.
सेना और आईटीबीपी को स्थानीय उत्पादों को पहुंचाने को कहा
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मुख्य विकास अधिकारी जयभारत सिंह ने सेना सहित आईटीबीपी व उद्यान और कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने सहित महिला स्वयं सहायता समूह व काश्तकारों को लाभ मिलेगा। कहा कि स्थानीय सब्जियों, फल आदि के आदान-प्रदान के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विकास भवन में सीडीओ जयभारत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। इसमें बताया गया था कि पूर्व में आईटीबीपी को ट्राउट मछली की आपूर्ति की जा रही है। इसलिए इसके साथ ही सेना और बीआरओ आदि को भी इसकी आपूर्ति करवाने की योजना तैयार करने का कहा गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि सेना सहित आईटीबीपी और बीआरओ आदि के लिए देहरादून और अन्य मंडियों से सब्जियों सहित फल आते हैं। सीमा पर पहुंचते हुए इनकी पैकिंग को भी अधिक समय हो जाता है। इसलिए अगर महिला स्वयं सहायता समूह सहित स्थानीय काश्तकारों को इससे जोड़ना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मांग और आपूर्ति का आकलन तैयार कर इसके लिए योजना तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed