फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   CBSE high school toppers spell their success

सीबीएसई हाईस्कूल के टॉपरों ने बताए अपनी सफलता के मंत्र

Wed, 15 Jul 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
CBSE high school toppers spell their success
दीपांशु ने आठ घंटे की नियमित पढ़ाई
विज्ञापन

नई टिहरी। खांड-धारमंडल गांव के दीपांशु भद्री ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ एनटीआईएस स्कूल टॉप किया है। उनके पिता विनोद भद्री भारतीय डाक सेवा में सेवारत हैं और मां शीला भद्री गृहणी है। वह नियमित 8 घंटे पढ़ाई करते हैं और यूपीएससी की तैयारी में जुटे हैं। दीपंाशु को क्रिकेट खेलने पसंद है।
डॉक्टर बनना चाहतीं हैं शिवानी
नई टिहरी। नवोदय विद्यालय पौखाल की छात्रा शिवानी रावत ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जाखणीधार क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रजाखेत भासली गांव निवासी शिवानी रावत के पिता मकान सिंह रावत परिवहन व्यवसाय से जुड़े है। मां सीमा रावत एलआईसी एजेंट है। वह स्कूल के छात्रावास में रहकर प्रतिदिन नियमित 7-8 घंटे पढ़ाई करतीं हैं। डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना उसका लक्ष्य है।
विज्ञापन

इंजीनियर बनना है सुशांत का लक्ष्य
नई टिहरी। एनटीआईएस नई टिहरी के छात्र सुशांत भंडारी का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। उत्तरकाशी जिले मालना गांव निवासी सुशांत ने प्रतिदिन नियमित 4-5 घंटे पढ़ाई कर हाईस्कूल परीक्षा में 95.4 अंक प्राप्त किए हैं। कबड्डी और बैडमिंटन खेलने में उसकी खासी रुचि है। उसके पिता प्रवीन भंडारी की ब्रहमखाल में दुकान है और मां सरला भंडारी गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसरो में वैज्ञानिक बनना है गौरव का सपना
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के मड़ गांव निवासी गौरव भट्ट ने एनटीआईएस स्कूल स्कूल से 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनके पिता प्रवीन भट्ट का बौराड़ी में होटल है और मां नीलम भट्ट गृहणी हैं। गौरव आठ से नौ घंटे पढ़ाई करते हैं। भविष्य में वह इसरो में वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। कबड्डी खेलना पसंद है।

सिविल सेवा में जाना चाहती हैं कृतिका
नई टिहरी। नई टिहरी कुलणा मार्केट निवासी बर्तन व्यवसायी विनोद डोभाल के बेटी कृतिका डोभाल ने 93.6 सेंट ऐंथनी पब्लिक स्कूल में टॉप किया है। उनकी मां संगीता डोभाल गृहणी है। नियमित चार-पांच घंटे पढ़ाई करती हैं और आगे चलकर मेहनत से आईएएस बनना उसका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed