फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Canal of Kandi village is buried by road debris for one and a half year

डेढ़ साल से सड़क के मलबे से दबी है कांडी गांव की नहर

Sun, 15 May 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Canal of Kandi village is buried by road debris for one and a half year
किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास में जुटी सरकार के विभाग ही इस अभियान को पलीता लगा रहे हैं। मामला जाखणीधार ब्लाक के ग्राम कांडी का है, वहां सड़क बनाने के दौरान मलबे से दबी सिंचाई नहर की सफाई करने की मांग पर लोनिवि कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे ग्रामीण डेढ़ साल से करीब छह सौ नाली उपजाऊ जमीन की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। विभागीय कार्यप्रणाली से नाराज काश्तकारों ने नहर की सफाई होने तक फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

जाखणीधार ब्लाक में पौखाल डिग्री कालेज से कांडी गांव होते हुए गेंवली के लिए दो साल पहले सड़क की कटिंग कराई गई थी। इस दौरान नव निर्मित सड़क के ठीक नीचे बनी सात-आठ सौ मीटर नहर मलबे से दब गई थी। तब से ही काश्तकार नहर से मलबा हटाकर पानी सुचारु कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन लोनिवि नहर से मलबा नहीं हटा रहा है।
विज्ञापन

प्रधान पूजा कुमाईं ने बताया कि लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी से लगातार पत्राचार करते हुए डेढ़ साल बीत गए हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी काश्तकारों की इस बड़ी समस्या को अनसुना करते आ रहे हैं। जिससे गांव के 40 से अधिक परिवार अपनी उपजाऊ जमीन पर गेहूं, धान, आलू और प्याज आदि की खेती नहीं कर पा रहे हैं। प्रधान ने बताया कि नहर बंद होने से वहां करीब डेढ़ सौ नाली पर लगाई गई कीमती रोजमेरी की पौध भी सूखने की कगार पर है। उन्होंने शीघ्र ही नहर की सफाई कर पानी सुचारु कराने की मांग की है। इस बाबत लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता ने कहा कि अवर अभियंता से रिपोर्ट मांग कर नहर जल्द खोलने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed