फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Can not forget the development of the sovereignty

सरकार ने बिना सोचे-समझे लागू किया पंचायतीराज एक्ट: रावत

Mon, 08 Jul 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Can not forget the development of the sovereignty
थत्यूड़ (टिहरी)। धनोल्टी के पूर्व विधायक स्व. कौलदास की असमय मृत्यु होने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि धनोल्टी क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

थत्यूड़ में पूर्व विधायक के परिजनों को सांत्वना देने के बाद पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड से भी पांच सीटें कांग्रेस ने हारी है, इसलिए नैतिकता के आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना सोचे-समझे पंचायती राज एक्ट को लागू कर जनता के अधिकारों का हनन किया है। एक्ट बनने के बाद उसे पिछली तिथि से लागू नहीं किया जा सकता है। इससे हजारों लोग चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे। इस मौके पर मनमोहन मल्ल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, विजय सिंह गुसाईं, महिपाल रावत, महावीर चौहान, सोमवारी लाल नौटियाल, सुनील, रतनमणि भट्ट, लखीराम, हरिभजन पंवार, राम सिंह रांगड़, बाला असवाल, सरतिमा देवी, सीमा रौंछेला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed