{"_id":"6ab8fa0a4473fe6ba60dfe4b","slug":"by-elections-for-537-panchayat-seats-in-tehri-will-be-held-on-october-12-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121522-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिहरी में पंचायत के 537 पदों पर 12 अक्तूबर को होगा उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिहरी में पंचायत के 537 पदों पर 12 अक्तूबर को होगा उपचुनाव
Sun, 27 Sep 2026 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी जिले में पंचायत के 537 रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। इनमें सदस्य ग्राम पंचायत के 532, प्रधान ग्राम पंचायत के चार और सदस्य क्षेत्र पंचायत का एक पद शामिल है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नीतिका खंडेलवाल ने उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 30 सितंबर और एक अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। तीन अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। अगले दिन सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी होगी। पांच अक्तूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
उपचुनाव के लिए 12 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 14 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन संबंधी सभी कार्य और मतगणना विकासखंड मुख्यालयों पर होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नीतिका ने बताया कि संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की ओर से रिक्त पदों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण सहित विवरण सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रत्याशी निर्धारित तिथि और समय में निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधित विकासखंड मुख्यालयों में 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक निर्धारित समय में की जाएगी। उपचुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से मतगणना समाप्त होने तक लागू रहेगी।