फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   burglar stolen cash and clothe from shop

दुकान से कपड़े और नगदी उड़ा ले गए चोर

Fri, 13 Nov 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 13 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन

गोजियाणा बाजार में बीती रात चोर कपड़े की एक दुकान का ताला तोड़कर एक लाख के रेडीमेड कपड़े और 15 सौ रुपये उड़ा ले गए। दुकान स्वामी की ओर से थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुकान स्वामी दिनेश कंसवाल की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि बीती रात वह दुकान बंद करके घर चला गया था। शुक्रवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो वहां दरवाजा टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर रखे लगभग एक लाख के कपड़े गायब मिले। कैश कांउटर में 15 सौ की नगदी भी नहीं मिली। थानाध्यक्ष मो.अकरम ने बताया कि दुकान स्वामी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed