फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Budget of two and a half crores passed for development works

विकास कार्यों के लिए ढाई करोड़ का बजट पारित

Thu, 27 May 2021 08:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Budget of two and a half crores passed for development works
नगर पंचायत चमियाला की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न विकास कार्यों के लिए दो करोड़ 50 लाख का अनुमानित बजट पेश किया गया। सभासदों ने बजट को ध्वनिमत से पारित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अध्यक्ष ममता पंवार की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। ईओ वीरेंद्र पंवार ने वित्तीय वर्ष का लेखाजोखा सदन के सम्मुख रखा। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए नगर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ 50 लाख का अनुमानित बजट बोर्ड ने ध्वनिमत से पारित किया। चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव चमियाला बाजार में एक हाईटेक शौचालय बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोना से बचाव के लिए साफ-सफाई और जन जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। कोविड संक्रमणकाल में नगर क्षेत्र की बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए सभासदों ने सफाई कर्मियों का आभार जताया। सभासदों ने कहा कि मुख्य सड़क के अलावा आंतरिक मार्गो पर कई जगह नालियां बंद पड़ी हुई है, जिससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। अध्यक्ष पंवार ने कहा कि मानसून से पूर्व सभी नालियों की सफाई करवा दी जाएगी। उन्होंने ईओ को नालियों की मरम्मत के भी निर्देश दिए। बैठक में सभासद शिवेंद्र रतूड़ी, मीरा देवी, पूरब सिंह नेगी, कौशल्या रावत, नागचंद पंवार, हरीश राणा, ताजवीर सिंह रावत, कविता रानी, अरविंद खत्री, भागवत पंवार, पूरण लाल, सुरेंद्र रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed