{"_id":"0c3b8c6a300fc34f3e9e181a8eaa6270","slug":"broken-anshan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर नंदगांव के लोगों ने तोड़ा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर नंदगांव के लोगों ने तोड़ा अनशन
नई टिहरी
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्थापन की मांग को लेकर चार दिनों से अनशन पर बैठे बांध प्रभावित नदंगांव के लोगों ने पुनर्वास निदेशक और अधीक्षण अभियंता के लिखित आश्वासन पर अनशन तोड़ दिया है। साथ ही उन्होंने लिखित समझौते के अनुरूप एक माह के भीतर विस्थापन की कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
नंदगांव के लोग आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के बैनर तले 16 नवंबर से कलक्ट्रेट में आंदोलनरत थे। 20 नवंबर से गांव के सोहन सिंह राणा, विक्रम सिंह, शैला देवी, रुसना देवी पुनर्वास निदेशालय में भूख हड़ताल पर बैठी र्हुइं थीं। बीती रात आठ बजे पुनर्वास निदेशक ज्योति नीरज खैरवाल, अधीक्षण अभियंता आरआर भट्ट और ईई डीके सिंह अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत लोगों को लिखित आश्वासन दिया कि सोमवार को शासन स्तर पर और 26 नवंबर को ऊर्जा मंत्रालय केंद्र सरकार की बैठक होनी है, जिसमें पुनर्वास से संबंधित मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना है। भूमि और भवनों का न्यूनतम प्रतिकर बढ़ाने और निजी भूमि क्रय करने पर बैठक में सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस पर समिति के अध्यक्ष राणा ने अनशन तोड़ने की घोषणा की। जिसके बाद पुनर्वास निदेशक ने उन्हें जूस पिलाया।