फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Breakdown in drinking water line halts supplies in 70 homes

पेयजल लाइन टूटने से 70 घरों में आपूर्ति ठप

Wed, 24 Mar 2021 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Breakdown in drinking water line halts supplies in 70 homes
जल संस्थान ने बौराड़ी निवासी एक व्यक्ति पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संस्थान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त करने से क्षेत्र के करीब 70 परिवारों के घरों में पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र नौटियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बौराड़ी बीपुरम रोड पर मुकेश सिंह कुमाईं ने अपने मकान के पास जल संस्थान की पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे वहां आसपास निवास कर रहे करीब 70 परिवारों की जलापूर्ति बाधित हो गई। जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। ईई ने बताया कि जहां से लाइन गुजर रही है, वह जमीन उनको आवंटित हुई है, तो पहले उन्हें लाइन हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने बगैर सूचना के ही लाइन हटा दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने स्वयं ही कुछ संयोजन जोड़े हैं, बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उस क्षेत्र में जलापूर्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने कहा कि भूस्वामी को वहां कितनी जमीन आवंटित की गई है। पुनर्वास निदेशालय इसकी जांच कर रहा है। कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जल संस्थान की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed