फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Boulders fell on the highway in Nagni, traffic remained closed for some time

नागणी में हाईवे पर गिरे बोल्डर, कुछ देर बंद रहा यातायात

Thu, 17 Feb 2022 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
Boulders fell on the highway in Nagni, traffic remained closed for some time
ऋषिकेश-चंबा हाइवे नागणी के निकट पहाड़ी से आए मलबे को हटाती जेसीबी। - फोटो : NEW TEHRI
ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह नागणी के निकट पहाड़ी दरकने से बोल्डर हाईवे पर आ गए, जिससे हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची टीम ने बमुश्किल मलबे को हटाकर हाईवे पर आवाजाही सुचारु करवाई।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड योजना के तहत ऋषिकेश से चंबा के बीच हाईवे चौड़ीकरण कार्य लगभग पूरा हो गया है, लेकिन पहाड़ से बोल्डर और मिट्टी दरकने का सिलसिला नहीं थम रहा है, जिससे आए दिन हाईवे पर मलबा आने से यातायात बाधित हो रहा है। बृहस्पतिवार सुबह को भी अचानक पहाड़ी दरकने से काफी मात्रा में मिट्टी और बोल्डर सड़क पर आ गए, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे बाधित होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कार्यदायी कंपनी के कर्मचारियों ने जेसीबी लगाकर मलबा हटाना शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो पाया। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि मलबा और बोल्डर हटाने के कुछ देर बाद ही हाइवे पर आवाजाही शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed