{"_id":"5e1607c28ebc3e879e19a7e2","slug":"boulder-fell-on-car-s-bonnet-driver-injured-new-tehri-news-drn3321143198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के बोनट पर गिरा बोल्डर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के बोनट पर गिरा बोल्डर, चालक घायल
विज्ञापन
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चल रहा ऑल वेदर परियोजना निर्माण ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। बुधवार को हाईवे पर नरेंद्रनगर पुरानी चुंगी के समीप चल रहे निर्माण के दौरान मलबा और बोल्डर गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार दो अन्य लोग पीछे की सीट में होने के कारण सकुशल बच निकले। घायल को श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हाईवे पर भारी मलबा आने के कारण ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा।
नरेंद्रनगर पुरानी चुंगी के समीप बुधवार को ऑल वेदर परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह करीब 9.45 बजे निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी से हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर भरभरा कर गिरा। इस दौरान देहरादून से नई टिहरी की ओर आ रही कार के बोनट के ऊपर भारी पत्थर आ गिरा, जिससे कार चालक कुलदीप (37) पुत्र रामनाथ सिंह निवासी घंघोड़ा गढ़ीकैंट देहरादून घायल हो गया, जबकि कार के पीछे की सीट में सवार पीएनबी कर्मचारी राहुल और पूजा देवी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घायल वाहन चालक को श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।
पहाड़ी से लगातार आ रहे मलबे और बोल्डर के कारण हाईवे करीब ढाई घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान छोटे वाहनों का संचालन पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मार्ग से किया गया, लेकिन बड़े वाहनों में सवार लोग वहीं फंसे रहे। दोपहर करीब 12.30 बजे बीआरओ को हाईवे खोलने में सफलता मिली, जिसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो पाया।