फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bollywood director arrived in New Tehri to shoot the album

एलबम की शूटिंग के लिए नई टिहरी पहुंचे बॉलीवुड निर्देशक

Tue, 05 Jan 2021 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bollywood director arrived in New Tehri to shoot the album
नई टिहरी के बौराड़ी कवर्ड मार्केट में मे एलबम की शूटिंग करते कलाकार। - फोटो : NEW TEHRI
टिहरी झील और मास्टर प्लॉन शहर नई टिहरी के बेहतरीन नजारे बॉलीवुड को खूब भा रहा है। पिछले दो-तीन सालों में टिहरी झील और आसपास के क्षेत्रों में छह से अधिक बॉलीवुड फिल्म और एलबम की शूटिंग के लिए निर्माता-निर्देशक टिहरी पहुंचे हैं। मंगलवार को भी नई टिहरी, कोटीकालोनी और डोबरा-चांठी पुल पर एलबम की शूटिंग की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता अध्ययन सुमन, दिव्यांदु शर्मा, विजय भाटिया, इशानिया माहेश्वरी, शीतल काले जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने हिंदी वीडियो एलबम के लिए नई टिहरी के कवर्ड मार्केट में शूटिंग की। लाइन प्रोड्यूसर कुलदीप पंवार ने बताया कि फिल्म यूनिट अगले दो-तीन दिन तक नई टिहरी के विभिन्न स्थानों के अलावा टिहरी झील, कोटी कालोनी, तिवाड़गांव और डोबरा-चांठी पुल पर इस एलबम के गीतों का फिल्मांकन करेंगे। फिल्म निर्देशक राज आशू ने बताया कि नई टिहरी की सुंदरता के वह दीवाने हो गए हैं। टिहरी झील और नई टिहरी में फिल्म बनाने की अपार संभावनाएं हैं। अभी तीन गानों की ही शूटिंग की जा रही है, फरवरी में पूरी फिल्म टिहरी में ही बनाई जाएगी। जिसमें स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। इस मौक पर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर कुमार भूपि, कैमरामैन जीगर खान, लाइन प्रोड्यूसर सलीम शैफी मौजूद थे। लाइन प्रोड्यूसर कुलदीप पंवार ने बताया कि आज बुधवार को डोबरा-चांठी पुल पर शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed