फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Body workers burnt effigy of former MLA Bhimlal

निकाय कर्मियों ने पूर्व विधायक भीमलाल का पुतला दहन किया

Fri, 01 Jan 2021 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Body workers burnt effigy of former MLA Bhimlal
निकाय कर्मचारियों ने घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य पर चमियाला नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से दूरभाष पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है। इससे गुस्साए निकाय कर्मियों ने पूर्व विधायक के विरोध में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया, जबकि चमियाला नगर पंचायत के कर्मचारियों ने उनका पुतला दहन किया। जबकि अन्य सभी निकाय कर्मियों ने सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

चमियाला नगर पंचायत के ईओ वीरेद्र पंवार ने बताया कि कलक्ट्रेट में नमामि गंगे की बैठक के बाद पूर्व विधायक भीमलाल आर्य का फोन आया। फोन रिसीव करने पर वह एकाएक गाली गलौच करने लगे। इसका कारण पूछने पर भी वह नहीं रुके और गाली-गलौच करते रहे। ईओ के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर चमियाला नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पूर्व विधायक भीमलाल का पुतला दहन का प्रदर्शन किया। जबकि नगर पालिका नई टिहरी, चंबा, नरेंद्रनगर, नगर पंचायत घनसाली और गजा नगर पंचायत के कर्मचारियों के पूर्व विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। चमियाला नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व विधायक ने अपने शब्द वापस नहीं लिए, तो उनके खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शिवेंद्र रतूड़ी, अरविंद, भागवत पंवार, सुरेंद्र पंवार, सुरेंद्र रावत, पूर्ण लाल, मिथिलेश, प्रेमलता, मोहित, रविंद्र आदि शामिल थे। जबकि नई टिहरी में सोबन सिंह नेगी, दिनेश कृषाली, शिव सिंह सजवाण, सतीश चमोली और मनोज राणा आदि ने सांकेतिक धरना दिया। इस बाबत पूर्व विधायक से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed