{"_id":"6048ebfd8ebc3ed3075e716d","slug":"body-of-missing-youth-recovered-from-lake-new-tehri-news-drn3732535120","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव झील से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव झील से बरामद
विज्ञापन
तीन मार्च से लापता चल रहे युवक का शव टिहरी झील से बरामद किया गया है। युवक के शरीर पर काफी चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने युवक की रिश्ते की चाची पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद जिला चिकित्सालय बौराड़ी में पोस्टमार्टम कराया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जाखणीधार ब्लॉक में धारमंडल पट्टी के ग्राम रिंडोल से तीन मार्च को राजेश रतूड़ी (24) पुत्र मणिराम रतूड़ी अचानक गायब हो गया था। काफी खोजबीन करने के बाद जब युवक का कोई पता नहीं चल पाया, तो युवक के पिता ने पीपलडाली पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तलाशी के दौरान जल पुलिस ने मंगलवार शाम सांदणा गांव से नीचे झील से एक युवक का शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने बताया कि मृत मिले राजेश के शरीर पर काफी खरोंच और चोट के निशान मिले हैं। चौकी प्रभारी मयंक त्यागी ने बताया कि मृतक के पिता ने गांव में युवक की रिश्ते की चाची पर हत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि तीन मार्च को रात करीब सवा आठ बजे युवक मदननेगी में स्थित अपनी चाची के घर से निकला था। उसके बाद से ही वह गायब हो गया। पुलिस ने बताया कि अविवाहित राजेश रजाखेत में स्थित जन शक्ति बैंक में कार्यरत था। चौकी प्रभारी त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बावजूद हत्या किए जाने के एंगल से भी जांच की जा रही है।