फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJYM honored the families of the martyrs

भाजयुमो ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान

Sat, 03 Apr 2021 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
BJYM honored the families of the martyrs
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित सैनिक सम्मान सम्मेलन में शहीदों को याद किया गया। सम्मेलन में कारगिल शहीद भगत सिंह नेगी की पत्नी मधु नेगी और कश्मीर के दंतेवाड़ा में शहीद विनोद पाल बिष्ट के पिता भरत सिंह बिष्ट समेत कई पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को टाउन हॉल में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह का कृषि मंत्री व शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा ही सैनिकों के सम्मान में खड़ी रहती है। वन रैंक वन पेंशन के लिए पूर्व सैनिक दशकों से संघर्षरत थे, जिसे भाजपा सरकार ने पूरा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि हम चैन की नींद तभी सोते हैं, जब सीमा पर सैैनिक मुस्तैद हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने बताया कि मोर्चा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर वहां के सैनिक परिवारों की समस्याएं एकत्रित कर शासन-प्रशासन स्तर पर पैरवी करेंगे। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि यह क्षण भाजयुमो के लिए गौरव का है।
विज्ञापन

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्रनगर राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, गजा अध्यक्ष मीना खाती, महामंत्री नलिन भट्ट, प्रेमदत्त जुयाल, जयेंद्र सेमवाल, ओमप्रकाश भुजवाण, रेखा राणा, मनीष राणा, नरेश पंवार, विवेक उनियाल, मनवीर नेगी, विकास नेगी, पंकज बरवाण, नरेश कुमाईं, अनिल चौहान, पूर्व सैनिक बचन सिंह नेगी, मुकेश, भगवान थलवाल, वीरेंद्र पंवार, पूरण सिंह कैंतुरा, उत्तम भंडारी, उत्तम नेगी, रणजीत रावत, विनोद कुमार, हिकमत भंडारी, सच्चिदानंद सेमवाल, भरत बिष्ट, चंदन रावत, धूम सिंह पुंडीर, दलेब पुंडीर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed