फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP will soon form new executive committee in Tehri district

भाजपा टिहरी जिले में जल्द करेंगी नई कार्यकारिणी का गठन

Mon, 14 Nov 2022 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP will soon form new executive committee in Tehri district
नई टिहरी में पत्रकार वार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल। - फोटो : NEW TEHRI
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि जल्द ही जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। नई कार्यकारिणी गठन से पूर्व वह टिहरी जिले के सभी 23 मंडलों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। पार्टी हित में कार्य करने और अनुशासित कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जाएगी। कार्यकर्ताओं से मिलकर स्थानीय निकाय, पंचायत और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रोड मैप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा। टिहरी बांध की झील में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने और टिहरी बांध प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार से पैरवी की जाएगी। पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, खेम सिंह चौहान, डीडी बेलवाल और अनुसूया नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed