{"_id":"654637e375b47f4a15043d9c","slug":"bjp-will-have-to-suffer-loss-if-old-pension-is-not-restored-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-3412-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पुरानी पेंशन बहाली नहीं हुई तो भाजपा को उठाना पड़ेगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पुरानी पेंशन बहाली नहीं हुई तो भाजपा को उठाना पड़ेगा नुकसान
विज्ञापन
नई टिहरी के बौराड़ी में एमएनओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार का स्वागत करते कर्मचारी। संवाद
पुरानी पेंशन बहाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
नई टिहरी। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एमएनओपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि यदि मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय नहीं लिया, तो भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ केवल परिजन ही नहीं बल्कि नाते-रिश्तेदार और आम जनता भी जुड़ी है।
जिला मुख्यालय नई टिहरी पहुंचे एमएनओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार का कर्मचारियों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तानाशाही रवैया अपनाकर शासन नहीं किया जा सकता है। कहा कि कर्मचारी सरकार ही नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। समागम रैली में रिकार्ड संख्या में कर्मचारी उपस्थित होकर सरकार की नींद उड़ा देंगे।
राष्ट्रीय महासचिव नीरजमणि त्रिपाठी, प्रदेशाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा, मंत्री सुशील तिवाड़ी ने सरकार से अविलंब अन्य राज्यों की भांति पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इस मौके पर चंद्रहास सिंह, जगमोहन रावत, सूर्य सिंह पंवार, मनोज अवस्थी, कीर्ति भट्ट,अजवीर रावत, मनोज पड़ियार, मनोज असवाल, अरविंद कोठियाल, हर्षवर्धन जमलोकी, चंद्रवीर नेगी, टीटी राणा, सुरेंद्र शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
जारी-विजयदास