फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP waved in the DPC election

डीपीसी के चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम

Thu, 18 Nov 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
BJP waved in the DPC election
जिला नियोजना समिति (डीपीसी) के चुनाव में टिहरी जिले में भाजपा का परचम लहराया। हालांकि जिला पंचायत की 18 सीटों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए, जिनमें से जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण सहित 17 सदस्य भाजपा से हैं। जिले की 10 नगर निकायों की तीन डीपीसी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

टिहरी जिले में जिला नियोजन समिति के लिए 21 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें से 18 सीटें जिला पंचायत और शेष तीन सीटें 10 नगर निकाय की शामिल हैं। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में डीपीसी की तीन सीटों के लिए मतदान हुआ। लेकिन जिला पंचायत की ओर से पहले ही सभी 18 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन कर प्रशासन को सूची सौंप दी गई थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने बताया कि जिला पंचायत टिहरी में डीपीसी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य रीता देवी, प्रमिला उनियाल, रजनीश, सनबीर बेलवाल, कविता, अमेंद्र बिष्ट, विमला खणका, सतेंद्र धनोला, विनोद बिष्ट, बलवंत रावत, नीलम बिष्ट, रघुवीर सजवाण, कार्तिकानंद, अमित सिंह, पिंकी देवी, नरेंद्र सिंह, दयाल सिंह निर्विरोध डीपीसी सदस्य बने हैं। अमेंद्र बिष्ट को छोड़कर सभी भाजपा से जुड़े हैं। जबकि नई टिहरी-नरेंद्रनगर नगर पालिका से भाजपा के सभासद विजय कठैत निर्वाचित घोषित किए गए। चंबा, कीर्तिनगर, लंबगांव, चमियाला, घनसाली और गजा वार्ड से भाजपा सभासद रघुवीर रावत निर्वाचित घोषित किए गए। देवप्रयाग और मुनिकीरेती पालिका वार्ड से भाजपा के वीरेंद्र चौहान निर्वाचित घोषित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र निर्गत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवराज व शशि प्रकाश बने डीपीसी मेंबर
उत्तरकाशी। जिला योजना समिति (डीपीसी) का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट से देवराज सिंह बिष्ट और चिन्यालीसौड़ से शशि प्रकाश निर्वाचित हुए। डीएम मयूर दीक्षित ने सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र दिए।
बृहस्पतिवार को जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। जिसमें नगर पंचायत नौगांव, पुरोला से विजयपाल सिंह निर्वाचित हुए। वहीं जिला पंचायत सदस्यों में अनीता देवी, अरुण सिंह, आनंद राणा, चंदन सिंह पंवार, दलवीर सिंह, पवन सिंह, प्रदीप भट्ट, प्रदीप कैंतुरा, मीनू रावत, सुंदरलाल, हाकम सिंह, लक्ष्मी, जयमाला, सरिता निर्वाचित हुए। इस मौके पर सीडीओ गौरव कुमार, परियोजना निदेशक संजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, ईई जलसंस्थान बीएस डोगरा, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय यशपाल कपूर आदि रहे। संवाद
चमोली में 18 डीपीसी सदस्यों निर्वाचित
गोपेश्वर। चमोली जनपद में जिला योजना समिति (डीपीसी) का निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। डीपीसी के लिए जिले में 18 सदस्यों का चुनाव हुआ है।

जिला योजना समिति सामान्य निर्वाचन के तहत जिला पंचायत चमोली में 14 सदस्य, पालिका चमोली, पालिका जोशीमठ के अंतर्गत जोशीमठ बदरीनाथ व पीपलकोटी, नगर पंचायत गैरसैंण के अंतर्गत गैरसैंण, पोखरी व थराली, नगर पालिका कर्णप्रयाग के अंतर्गत कर्णप्रयाग, गौचर, नंन्दप्रयाग से एक-एक सदस्य का निर्वाचन हुआ। जिला पंचायत चमोली से 14 सदस्य निर्वाचित हुए। जिसमें अनिल सिंह, अवतार सिंह, आशा धपोला, धनपा देवी, पूजा देवी, बबीता देवी, बबीता त्रिकोटी, भागीरथी देवी, मंजू देवी, ममता देवी, लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मी, सूरज सैलानी तथा कृष्णा सिंह शामिल हैं। जबकि पालिका गोपेश्वर से प्रियंका बिष्ट, जोशीमठ से प्रदीप भट्ट, गैरसैंण से राजेंद्र सिंह डीपीसी सदस्य निर्वाचित हुए। कर्णप्रयाग से अनिल सिंह निर्विरोध चुने गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed