फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP gives rhetoric, Congress gives employment: Harish

भाजपा जुमले देती है, रोजगार देती कांग्रेस : हरीश

Tue, 04 Jan 2022 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
BJP gives rhetoric, Congress gives employment: Harish
कंडीसौड़ में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : NEW TEHRI
थौलधार ब्लाक मुख्यालय में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दोरंगे वालों से जनता सावधान रहे, ये केवल जुमले देते हैं और हम तिरंगे (कांग्रेस) वाले रोजगार देते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के कंडीसौड़ में आयोजित जनसभा में पूर्व सीएम रावत ने कहा कि 2022 का न्योता देने आया हूं। महंगाई से जूझ रही जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि हम सरकार में आए, तो इस इलाके को केंद्रीय ओबीसी की सूची में लाएंगे। उन्होंने कहा कि गांवों से पलायन रोकने के लिए कांग्रेस कुड़ी बाड़ी पेंशन लागू करेगी, जिससे उत्तराखंड के गांव, मकान और खेत आबाद रह सकेंगे और जंगली जानवरों से खेती भी बची रहेगी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख जोत सिह बिष्ट ने जनसभा में पहुंचे लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप मुझे आगामी 2022 के चुनाव में आशीर्वाद दें। दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, डा. वीरेंद्र रावत, दर्शनी रावत, सुमन गुसाईं, दर्शन नौटियाल, सुमेरी देवी बिष्ट, पवना खंडूड़ी, अखिलेश उनियाल, जोत सिंह रावत, हिम्मत बिष्ट, मुरारीलाल खंडवाल, श्याम लाल शाह, शैलेंद्र रावत, राम सिंह राणा, बैशाख सिंह रावत, दीवान सिंह पंवार, अरविंद बरोली, गोकुल बेलवाल, आशीष भट्ट, मुर्शरफ अली, मुर्तजा बेग और दिनेश लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed