फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bill payment in the Government departments behind

बिल भुगतान में सरकारी विभाग पीछे

Wed, 10 Feb 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी Updated Wed, 10 Feb 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। लंबे समय से बिजली के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले सरकारी, गैर सरकारी विभागों और घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा। जल संस्थान, जल निगम पर ऊर्जा निगम का पौने 32 करोड़ और स्वास्थ्य विभाग पर करीब 18 लाख बकाया चल रहा है। निगम ने विभागों को नोटिस जारी कर 15 मार्च तक भुगतान नहीं होने पर पंपिंग योजनाओं और अस्पतालों की बिजली काटने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

निगम ने लंबे समय से बिजली का भुगतान नहीं करने वाले दो दर्जन से अधिक सरकारी विभागों और पांच सौ से अधिक उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर 15 मार्च तक बिलों के भुगतान करने की चेतावनी दी है। निगम का सबसे बड़ा बकायादार जल संस्थान और जल निगम है। इन दोनों विभागों पर वर्षों से 31 करोड़ 76 लाख बकाया चल रहा है, लेकिन महकमे भुगतान करने को तैयार नहीं है। राजस्व विभाग पर 20, स्वास्थ्य पर 18 लाख और पालिका टिहरी 17 लाख 76 हजार, बीएसएनएल 10 लाख बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 24 पंपिंग योजनाएं बिजली से चलती है। यदि भुगतान समय पर नहीं हुआ, तो बिजली कटने से पंपिंग नहीं हो पाएगी। जिला अस्पताल बौराड़ी सहित आधा दर्जन पीएचसी, सीएचसी ने भी जल्द बिल नहीं चुकाए, तो अस्पतालों की बिजली ठप हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल निगम एवं जल संस्थान के इन डिविजनों पर है बकाया
जल संस्थान नई टिहरी-        27 करोड़
हरिद्वार-                       एक करोड़ 50 लाख
ऋषिकेश-                     दो करोड़ 33 लाख
जल निगम देहरादून-          पांच लाख 85 हजार


विधायक भी नहीं भर रहे बिल
घरेलू उपभोक्ताओं में घनसाली विधायक भीम लाल आर्य सबसे बड़े बकायादार हैं। विधायक ने दो साल से चमियाला स्थित अपने घर का 83 हजार नौ सौ 70 रुपये का बिल नहीं चुकाया है। विधायक की हनक के सामने ऊर्जा निगम के अधिकारियों की बिल लेने की हिम्मत नहीं हो रही है।


कोट
सभी बकायादारों को नोटिस जारी किया गया है। मार्च तक बिल जमा नहीं होने पर विभागों के संयोजन काट दिए जाएंगे। विधायक घनसाली ने 15 दिसंबर तक बिल जमा करने का आश्वासन दिया है।
-शक्ति प्रसाद, ईई ऊर्जा निगम नई टिहरी।

समय-समय पर बिल भुगतान किया जाता है। जल्द ही बजट आने की उम्मीद है। मार्च तक बिल जाम किया जाएगा। पेयजल संबंधी कोई भी परेशानियां नहीं आएगी।
-नमित रमोला, ईई जल संस्थान नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed