{"_id":"586931c84f1c1b132ceee6cd","slug":"big-b-also-celebrated-new-year-in-narendrangr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बी ने नरेंद्रनगर में ही मनाया नया साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बी ने नरेंद्रनगर में ही मनाया नया साल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
FB लाइव, अमिताभ बच्चन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को होटल आनंदा में ही न्यू ईयर मनाया। होटल में आयोजित न्यू ईयर पार्टी में बिग बी के साथ उनकी सांसद पत्नी जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी के साथ ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट कप्तान विराट कोहली व फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक भारतीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में शनिवार रात नववर्ष- 2017 के मद्देनजर प्रबंधन ने उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और अन्य सभी खास मेहमानों के लिए विशेष तैयारी की थी। होटल प्रबंधन के सूत्रों के अनुसार न्यू ईयर पार्टी में मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।
साथ ही उनके मनोरंजन के लिए बुलाई गई दिल्ली के होली फोमिली ग्रुप के कलाकारों ने अंग्रेजी गानों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर अलाव की व्यवस्था भी की गई थी। सभी मेहमानों ने आतिशबाजी के अलावा लजीज व्यंजनों व गीत-संगीत के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इस दौरान गोवा के मुख्य गायक बूरोलिये अपाने व उनके तीन अन्य साथियों ने कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
उधर, रविवार को होटल में ठहरे खास मेहमानों ने योगा के साथ ही स्पा का ट्रीटमेंट लिया और गुनगुनी धूप का आनंद लिया। शाम को सुपर स्टार अमिताभ, जया, उद्योगपति अनिल अंबानी, टीना, क्रिकेटर विराट कोहली व फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तीर्थनगरी ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम, लक्ष्मण झूला क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। होटल सूत्रों के अनुसार सभी मेहमान सोमवार को गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।