फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bharatiya Janata Yuva Morcha donated 15 units of blood

भाजयुमो ने 15 यूनिट रक्तदान किया

Fri, 28 May 2021 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Yuva Morcha donated 15 units of blood
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर जिला चिकित्सालय बौराड़ी में रक्तदान किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने बताया कि रक्तदान करने के लिए जिले के प्रत्येक मंडल से बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता बौराड़ी अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल में स्टोरेज की जगह नहीं होने के कारण मोर्चा को 15 यूनिट ही रक्तदान करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन को 100 कार्यकर्ताओं की सूची दी गई है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर अस्पताल प्रबंधन रक्तदान करने के लिए बुला सकता है। मोर्चा ने स्वाधीनता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मोर्चा के जिला महामंत्री नरेश पंवार, मनीष राणा, जिला उपाध्यक्ष अनिल चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रतापनगर प्रथम राकेश राणा, द्वितीय धनवीर रावत, दिनेश भंडारी, नई टिहरी मंडल अध्यक्ष पंकज बरवाण, विकास डोभाल और प्रभाकर भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed