फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bhaintala village won the Ramoli Premier League

भैंतला गांव ने जीता रमोली प्रीमियर लीग

Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bhaintala village won the Ramoli Premier League
प्रतापनगर ब्लाक के भैंतलाखाल स्टेडियम में चल रहेे रमोली प्रीमियर लीग का फाइनल मैच भैंतला के नाम रहा, जबकि रावतगांव की टीम उप विजेता रही। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। भैंतलाखाल स्टेडियम में खेले गए रमोली लीग प्रीमियर 2020 का फाइनल मैच भैंतला और रावतगांव की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भैंतला की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 212 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में उतरी रावतगांव की टीम 192 रन बनाकर 15 ओवर में सिमट गई। टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा ने विजेता टीम को 21000 रुपये नकद और ट्राफी देकर सम्मानित किया। उप विजेता टीम को भी 11 हजार नकद और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य छप्पन डंगवाल, आयोजक समिति के अध्यक्ष दिनेश रावत, रमेश भंडारी, धर्म सिंह, राकेश सिंह रावत और लक्ष्मण रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed