फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bhagirathipuram and SRT campus team was victorious

Tehri News: भागीरथीपुरम और एसआरटी कैंपस की टीम रही विजयी

Wed, 22 Nov 2023 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Bhagirathipuram and SRT campus team was victorious
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला खेल विभाग की पहल पर बुधवार से बौराड़ी स्टेडियम में ओपन बालक वर्ग की दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। उद्घाटन मैच भागीरथीपुरम और रानीचौरी के बीच खेला गया। जिसमें भागीरथीपुरम की टीम 1-0 से जीती। दूसरे मैच एसआरटी परिसर चंबा और कीर्तिनगर के बीच खेला गया। जिसमें एसआरटी की टीम ने कीर्तिनगर को 3-1 से हराया। एसआरटी कैंपस की टीम से आर्यन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों गोल दागे और अपनी टीम को विजयी बनाया। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आठ टीमें यहां पहुंची है। बृहस्पतिवार (आज) प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मौके पर लाइनमैन रक्षित पंवार, ऋभष नेगी, अमूल्य पैन्यूली, भगत सिंह चौहान, असद आलम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed