फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bethan's disaster affected demand for rehabilitation

बेथाण के आपदा प्रभावितों ने की पुनर्वास की मांग

Tue, 03 Aug 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bethan's disaster affected demand for rehabilitation
आपदा से खतरे की जद में आए प्रतापनगर ब्लॉक की रौणद रमोली पट्टी के ग्राम पंचायत बेथाण के ग्रामीणों ने गांव का भूगर्भीय सर्वे करवाकर तत्काल पुनर्वास की मांग की है। उन्होंने डीएम को पत्र सौंपकर गांव की स्थिति से अवगत कराया। दूसरी ओर, प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार ने डीएम को बेथाण गांव के पुनर्वास करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा है।
विज्ञापन

भूस्खलन से प्रभावित बेथाण गांव के लोगों ने पूर्व दर्जाधारी अतर सिंह तोमर और गोदड़ी के उप प्रधान रामलाल नौटियाल के नेतृत्व में डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। बताया कि वर्ष 2020 की आपदा से गांव में भारी भूस्खलन हो गया था, जिससे 15 से 20 परिवार खतरे की जद में आ गए थे। बताया कि बीते 12-13 जुलाई को भी हुई भारी बारिश से गांव के नीचे फिर से भूस्खलन शुरू हो गया, जिससे कई और भवन खतरे की जद में आ गए। कई परिवारों ने दूसरों के घरों में शरण ली है। इस मौके पर आनंद सिंह राणा, मोहन सिंह नेगी, भगवान सिंह, कमल सिंह, राय सिंह, बलवीर सिंह, शूरवीर सिंह, मनोज लाल, अमर सिंह, रणवीर सिंह, बालम सिंह मौजूद रहे। दूसरी ओर, प्रतापनगर विधायक पंवार ने भी डीएम को बेथाण गांव के पुनर्वास करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed