फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BDO of Jaunpur dies due to corona infection

कोरोना संक्रमण से जौनपुर के बीडीओ की मौत

Tue, 22 Sep 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
BDO of Jaunpur dies due to corona infection
कोरोना संक्रमण से जौनपुर के बीडीओ पुष्कर सिंह बिष्ट (58) की देहरादून के एक अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें 3 सितंबर को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कोरोना संक्रमण से जौनपुर के बीडीओ बिष्ट के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को बीडीओ पुष्कर सिंह बिष्ट कोरोना पॉजिटिव आए थे। उन्हें पहले दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण कुछ दिन पहले उन्हेें सिनर्जी अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार रात को उनका निधन हो गया। स्व. बिष्ट मूल रूप से पौड़ी जिले के निवासी थे। उनका परिवार देहरादून में निवासरत है। वर्ष 2019 में उन्हें जौनपुर ब्लॉक का प्रभारी बीडीओ बनाया गया था। डीपीसी के बाद 15 सितंबर को शासन की ओर से उन्हें बीडीओ पद पर पदोन्नत किया गया था।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को टिहरी जिले में 19 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि भिलंगना, चंबा, हिंडोलाखाल, जौनपुर और थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक और नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र में 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग : सिंचाई विभाग के जेई समेत तीन कर्मचारी पॉजिटिव
रुद्रप्रयाग। सिंचाई विभाग के जेई समेत तीन कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने से विभागीय उपखंड कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही अन्य कर्मचारियों के सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
ईई पीएस बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को कार्यालय खोलने से पूर्व दोबारा सैनिटाइज किया जाएगा। कर्मचारियों को कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट साथ लाने को कहा गया है। उसी के आधार पर वे कार्यालय में प्रवेश कर सकेंगे। दूसरी तरफ जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन स्थानों पर एंटीजन टेस्ट शुरू कर दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सिरोहबगड़ में जिले में प्रवेश करने वाले लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है। साथ ही कोटेश्वर और अगस्त्यमुनि में भी एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे हैं।
चमोली जिले में कोरोना के 21 नए मामले
गोपेश्वर/कोटद्वार। चमोली जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले आए, जिसमें गोपेश्वर से 11, जोशीमठ से चार, कर्णप्रयाग से 2 और गौचर, नारायणबगड़, घाट और एचसीसी जोशीमठ से एक-एक मामले शामिल हैं। वहीं कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में दो वृद्ध कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज बहुखंडी ने बताया कि दोनों वृद्ध को आइसोलेट कर दिया है। दोनों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
देवप्रयाग के तीन गांव सील
देवप्रयाग/श्रीनगर।। देवप्रयाग से सटे टुगरियालकांडा, महरकांडा व जोल्या बोड गांव को कलस्टर कंटेनमेंट जोन घोषित कर यहां आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। टिहरी डीएम मंगेश घिल्डियाल ने इन गांवों में कोरोना संक्रमित प्रवासी युवक की मौत व एक महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आदेश जारी किए हैं। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि इन गांवों में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुओं व अन्य सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम कीर्तिनगर व पुलिस को हेल्पलाइन नंबर जारी करने के आदेश दिए हैं।
वहीं श्रीनगर में राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है। असवाल अभी स्वस्थ हैं और अपने घर पर हैं। असवाल के होटल के चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद सोमवार को एहतियातन उनका सैंपल लिया गया था। सिटी रिस्पांस टीम के प्रभारी बलवंत सिंह चौहान ने बताया कि अभी असवाल की रिपोर्ट नहीं आई है।
कोरोना जांच रिपोर्ट में देरी पर आक्रोश
श्रीनगर। ब्लाक कीर्तिनगर चौरास के क्षेत्र पंचायत सदस्य डा. प्रताप भंडारी ने कोरोना जांच रिपोर्ट आने में हो रही देरी पर आक्रोश जताया। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में डॉ. भंडारी ने कहा कि सीएचसी कीर्तिनगर में जिन संभावित लोगों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं उनकी रिपोर्ट आने में 7 से 8 दिन का समय लग रहा है। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। भंडारी ने एसडीएम से सैंपल जांच रिपोर्ट शीघ्र जारी करने की मांग की। संवाद

बुजुर्ग की मौत के बाद 72 लोगों की सैंपलिंग
श्रीनगर। स्वीत गांव के मृतक बुजुर्ग की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंतिम संस्कार में शामिल लोगों सहित गांव के 72 लोगों की सैंपलिंग की। सिटी रिस्पांस टीम प्रभारी बलवंत सिंह चौहान ने बताया कि इसके अलावा नगर में 70 अन्य संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं पुलिस चेकपोस्ट पर बाहरी क्षेत्रों से नगर में पहुंचने वाले लोगों की भी सैंपलिंग की गई। मेडिकल टीम में डा. अनिल बिष्ट, अरूण शाह, सुनील खंडूडी, डा. एकता वर्मा, तानिया व रुचि आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed