{"_id":"61867e6e582c1b46c04c9e2e","slug":"bauri-bus-stand-is-in-disrepair-people-upset-new-tehri-news-drn395332561","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौराड़ी बस अड्डा खस्ताहाल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौराड़ी बस अड्डा खस्ताहाल, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से खस्ताहाल बौराड़ी बस अड्डे की नगर पालिका कोई सुध नहीं ले रही है, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब पांच साल पहले पालिका ने 55 लाख रुपये खर्च कर वहां पक्का फर्श बनवाया था लेकिन कुछ दिनों बाद ही वह उखड़ गया। उसके बाद स्थिति जस की तस बनी है। यहां नालियां भी बंद होने से दुकानदार और होटल व्यवसायियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बौराड़ी बस अड्डे से हर दिन कई बसें जाती हैं, जिससे पूरे बस अड्डे पर बिखरा कंक्रीट और धूल उड़ने से दुकानदारों के साथ ही राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही अक्सर बंद रहने वाली नाली में पानी एकत्रित होने के कारण बदबू आने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बस अड्डे स्थित होटल व्यवसायियों और दुकानदारों का कहना है, कि बस अड्डे से धूल उड़ने के कारण उनका सामान खराब होता है। पालिका से बस अड्डे की मरम्मत कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बाबत पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण ने कहा कि बस अड्डे की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर जल्द शासन को भेजा जाएगा।