फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Banks are not giving loans to start self-employment

स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण नहीं दे रहे बैंक

Fri, 03 Sep 2021 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Banks are not giving loans to start self-employment
प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत थौलधार ब्लाक मुख्यालय में रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षित बेरोजगारों को रोजगारपरक योजनाओं की जानकारियां दी गईं। मेले में क्षेत्र के बलदेव कुमाईं, मनवीर बिष्ट, विक्रम राणा और हरपाल सिंह पंवार ने बताया कि बैंक होटल व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण नहीं दे रहा है। इस पर लीड बैंक अधिकारी कपिल मारवाड़ ने कहा कि इस बाबत बैंक से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में लीड बैंक अधिकारी कपिल मारवाड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना और वीरचंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में होटल व्यवसाय, वर्कशॉप, मत्स्य पालन, कुकुट पालन, दूध डेयरी आदि स्वरोजगार के लिए डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेने पर सामान्य श्रेणी के लाभार्थी को 10 प्रतिशत और अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला और विकलांग को पांच प्रतिशत अंशदान पर ऋण दिया जा रहा है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने रोजगार मेले में राष्ट्रीयकृत बैंकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर ब्लाक कृषि अधिकारी वीर सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख प्रभा बिष्ट, बीडीओ दुर्गा प्रसाद थपलियाल, साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा, महावीर चंद रमोला, मु्रशद्दीलाल सेमवाल, सुमन सिंह गुसाईं, बुद्ध सिंह गुसाईं और पूर्व प्रमुख बबीता शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed