Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ban on fishing using dynamite and bleaching agents in rivers and streams.

Tehri News: नदी और गाड-गदेरों में डायनामाइट और ब्लीचिंग से मछली मारने पर पाबंदी

Wed, 01 Jul 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 01 Jul 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Ban on fishing using dynamite and bleaching agents in rivers and streams.
लालुर और सिलवाड़ पट्टी के जनप्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक में लालुर और सिलवाड़ पट्टी के जन प्रतिनिधियों ने स्थानीय स्तर पर नदी और गाड-गदेरों में डायनामाइट और ब्लीचिंग पाउडर से मछली मारने पर रोक लगा दी है। बैठक में तय किया गया कि जो भी व्यक्ति डायनामाइट और ब्लीचिंग से मछली का शिकार करते हुए पकड़ा जाएगा, उससे अर्थदंड वसूल कर पंचायत भी दंडित करेगी।
लोनिवि अतिथिगृह में आयोजित बैठक में महिशा नंद कवि और शरण सिंह पंवार ने कहा कि अक्सर नदी और गाड-गदेरों में अवैध तरीके से मछली मारने की शिकायतें मिलती रहती है जिससे जलीय जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंच रहा है। बैठक में क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्थित नदियां और गाड- गदेरों में डायनामाइट और ब्लीचिंग पाउडर से मछली पकड़ने पर रोक लगाना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

तय किया गया कि सार्वजनिक रूप से लिए गए फैसल के तहत कोई व्यक्ति डायनामाइट और ब्लीचिंग से मछली मारते हुए पकड़ा जाता है, तो पंचायत द्वारा उस पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि हमारा मौण मेला राजशाही के जमाने से चला आ रहा है, जो सालभर में एक बार मनाया जाता है लेकिन कुछ लोग ब्लीचिंग पाउडर और डायनामाइट डालकर मछलियों नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि, डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, महिशानंद कवि, शरण सिंह पवार, शिव प्रसाद कवि, जबर सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह कठैत, मनोज पंवार, गुलशन कवि, गंभीर सिंह रावत और रमेश तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed