{"_id":"66f40d27d31d93ee790e4f40","slug":"baby-shower-and-annaprashan-ceremony-was-done-in-the-nutrition-fair-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-108951-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पोषण मेले में की गई गोदभराई और अन्नप्राशन संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पोषण मेले में की गई गोदभराई और अन्नप्राशन संस्कार
Wed, 25 Sep 2024 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह कार्यक्रम के तहत यहां बालिका इंटर काॅलेज में पोषण मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं के बीच चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। डाॅ. दीपाली ने अन्नप्राशन और गोदभराई के बारे में बताया। इस दौरान विभाग की ओर से महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई।
खून की कमी वाली किशोरियों को आंवला कैंडी और आयरन के लड्डू वितरित किए गए। मेले में मोटा अनाज के पौष्टिक व्यंजन भी बनाए गए। बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण रंगोली भी बनाई गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी शशि बिष्ट, प्रधानाचार्य मंजू चौहान, किरण राणा, निर्मला, सीमा नौटियाल, पवन कुमार, मो. गौस, मनोहर पंवार, विपिन मेहरा आदि मौजूद थे।
उधर बाल विकास विभाग की ओर से नई टिहरी स्थित बालिका इंटर काॅलेज बौराड़ी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग काॅलेज सुरसिंह धार की छात्राओं ने यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य विषय पर नुक्कड़ नाटक लोगों को जागरूक किया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर रजनी, सौरभ, आशीष, पूनम नकोटी, रश्मि बिष्ट, मनीषा क्षेत्री आदि मौजूद थे। संवाद