धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक डा. रश्मि उनियाल ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम एक सत्त भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एकीकृत दृष्टिकोण रखा गया है।
विज्ञान दिवस पर आयोजित गोष्ठी में डा. विजय बर्तवाल ने बेहतर भविष्य बनाने के लिए विज्ञान के योगदान की विस्तृत जानकारी दी। डा. विजय भट्ट ने कहा कि विज्ञान का उपयोग करते समय प्रकृति को कोई नुकसान ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रो. जितेंद्र नौटियाल और डा. राजपाल रावत ने भी विज्ञान विषय पर कई अहम जानकारियां दी। विज्ञान दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में रिया भंडारी प्रथम, शिवम डियूंडी द्वितीय और नेहा जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में दीपक डियूंडी और शिवानी चमोली संयुक्त रूप से प्रथम रहे। निबंध प्रतियोगिता में अमित कुमार और क्विज प्रतियोगिता में शिवम डियूंडी प्रथम रहे। सरिता नेगी ने ये कौन चित्रकार है गीत की प्रस्तुती दी। इस दौरान बीएससी के छात्र शिव गांगुली और गुरप्रीत सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित स्वनिर्मित एप्लीकेशन का प्रारंभिक स्वरूप प्रस्तुत किया। विज्ञान दिवस का समापन 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर किया जाएगा। इस मौके पर डा. सपना कश्यप,डा. सोनी तिलारा, डा. नताशा,डा. शैलजा रावत, डा. चंदा टी नौटियाल, डा. हिमांशु जोशी और मुनेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।