{"_id":"57f130624f1c1bce4b5750b9","slug":"assembly-election-commission-for-any-waist","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव के लिए आयोग ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव के लिए आयोग ने कसी कमर
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sun, 02 Oct 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2017 से पूर्व 18 साल के होने वाले युवाओं को मतदाता बनाने, मतदाता सूची में नाम हटवाने, जोड़ने, त्रुटियों को दूर करने, पता परिवर्तन के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन किए जाएंगे। आवेदक एआरओ, बीएलओ के पास फार्म जमा कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन भी आवेदन भरे जाएंगे।
विज्ञापन
जिले में विधानसभा क्षेत्रों में 914 बीएलओ (बूथ लेबल अधिकारी) और 150 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटवाने, परिवर्तन करने संबंधी फार्म विभिन्न महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, राशन की दुकान, एटीएम, बैंक, पोस्ट आफिसों में उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
फार्म भरने के बाद संबंधित बीएलओ और एआरओ के पास जमा कर सकते हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली ने बताया कि वोटरों को जोड़ने के लिए एक से 31 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी महेश प्रकाश ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने, जोड़ने के लिए शिक्षकों, प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, ग्राम प्रहरियों समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों की मदद ली जा रही है।
सिप चला रहा जागरूकता अभियान
मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए निर्वाचन आयोग की सहयोगी संस्था सिप (सिस्टामैटिक वोटर एजूकेशन एंड इलेक्ट्रोरल पार्टीसिपेशन) अधिकाधिक लोगों को वोटर बनाने लिए जागरूक अभियान, नुक्कड़-नाटक, गोष्ठियां, पोस्टर, पंपलेट के माध्यम से भी जानकारी दे रही है।