फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Asphaltization of Budhakedar-Ayarkhal road

बूढ़ाकेदार-अंयारखाल सड़क का हुआ डामरीकरण

Sat, 02 Jul 2022 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Asphaltization of Budhakedar-Ayarkhal road
तीन माह इंतजार के बाद लोनिवि घनसाली को चारधाम यात्रा को जोड़ने वाला बूढ़ाकेदार-अंयारखाल मोटर मार्ग की सेहत सुधारने में कामयाबी मिल पाई है। 16 किमी लंबे मोटर मार्ग पर 12 किमी में डामरीकरण, सुरक्षा दीवार, नारदाने और पैैरापिट निर्माण हो चुका है। शेष चार किमी सड़क को अब भी मरम्मत की दरकार है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 15 मार्च 2022 के अंक में बूढ़ाकेदार-अंयारखाल की टूटी दीवारें गड्ढे बने हादसे का खतरा खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर लोनिवि अधिकारियों ने खस्ताहाल सड़क पर डामरीकरण और सड़क सुरक्षा का कार्य शुरू कराया। सड़क का डामरीकरण होने पर चारधाम यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को अब बूढ़ाकेदार-अंयारखाल सड़क पर सुगम सफर का लाभ मिलने लगा है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक का बूढ़ाकेदार-अंयारखाल 16 किमी लंबी उत्तरकाशी जिले को जोड़ता है। पीएमजीएसवाई ने इस सड़क का निर्माण कर लोनिवि को हस्तांतरण किया था। लोनिवि के अधिकारियों का कहना था कि जनवरी, फरवरी में अंयारखाल क्षेत्र में अधिक बर्फबारी और विधानसभा चुनाव अचार संहिता के कारण डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया था। अब जर्जर सड़क की सेहत सुधरने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में मैने घनसाली में कार्यभार ग्रहण किया था। जनवरी, फरवरी में बर्फबारी के डामरीकरण कार्य शुरू हो पाया था। 12 किमी सड़क पर डामरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। नारदाने का निर्माण किया गया है। सड़क सुरक्षा के कुछ कार्य अभी चल रहे हैं। शेष चार किमी सड़क पर डामरीकरण के लिए शासन को जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा।
-जगदीश खाती, ईई, लोनिवि घनसाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed