फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Asha workers' strike continues on 22nd day

आशा कार्यकर्ताओं का धरना 22वें दिन भी जारी

Mon, 23 Aug 2021 08:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Asha workers' strike continues on 22nd day
उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का 12 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना 22वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर संघर्षरत है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

सोमवार को भी आशा कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के निराकरण को धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर न्यूनतम 21 हजार वेतन, सेवानिवृत्त पर पेंशन, दुर्घटना पर एक मुश्त पैकेज, सीएम की घोषणा के अनुसार भत्ता तत्काल उनके खातों में डालने समेत 12 सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग की। धरने पर जिला सचिव कुसुम सलोनी, अनीता थपलियाल, बीना नेगी, कुसुम धनोला, सुशीला पंवार, पूनम सेमवाल, शशि चौहान, सोनिया तोपवाल, अनीता पंवार, मकानी देवी, बबीता, आशा बैठी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed