फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Asha surrounded the CMO

आशाओं ने सीएमओ को घेरा

Tue, 31 Aug 2021 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Asha surrounded the CMO
नई टिहरी में सीएमओ का घेराव का वार्ता करती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : NEW TEHRI
लंबे समय से 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित आशा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी सीएमओ का घेराव कर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि स्वास्थ्य विभाग कार्यकर्ताओं की मांगों को शासन तक पहुंचाने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि अब कार्यालय के अंदर ही धरना दिया जाएगा। सीएमओ ने समस्याओं के संबंध में महानिदेशक को अवगत कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी सीएमओ डा. एलडी सेमवाल का घेराव का समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दो अगस्त से सरकारी कर्मचारी घोषित कर न्यूनतम वेतन 21 हजार देने, सेवानिवृत्ति पर पेंशन, दुर्घटना पर एक मुश्त पैकेज, सीएम की घोषणा के अनुसार भत्ता तत्काल उनके खातों में डालने, कोविड ड्यूटी में लगे आशा वर्करों का 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा, मृत्यु पर 50 लाख का बीमा, चार लाख की अनुग्रह राशि देने समेत 12 सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आंदोलित है, लेकिन सरकार और स्वास्थ्य विभाग समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। संगठन की जिलाध्यक्ष गीता नेगी, पूर्व अध्यक्ष आशा भट्ट ने बताया कि विभाग उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने में नाकाम रहा है। इस मौके पर कुसुम सलोनी, ममता लेखवार, सरिता रावत, उषा देवी, अनीता, उर्मिला, लक्ष्मी रमोला, ममता, रजनी, अंजना, सावित्री, सीता, शशिभूषण भट्ट, सागर भंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed