फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   As the number of devotees increased, now 16 trolleys started operating

श्रद्धालुओं की संख्या बढने पर अब 16 ट्रालियों होने लगी संचालित

Sun, 26 Jun 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
As the number of devotees increased, now 16 trolleys started operating
सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। दो माह में लगभग 75 हजार से अधिक श्रद्धालु रोपवे से सुरकंडा मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर ट्रालियों की संख्या भी 12 से बढ़कर 16 हो गई है। एक घंटे में लगभग दो सौ श्रद्धालु कद्दूखाल से आसानी से मंदिर पहुंच रहे हैं, लेकिन कद्दूखाल में पार्किंग सुविधा नहीं होने के कारण सुरकंडा की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग के अभाव में वाहन चालक सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। इससे कद्दूखाल में कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

रोपवे सेवा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं को सुरकंडा मंदिर पहुंचने के लिए कद्दूखाल से लगभग डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती थी, जिसमें एक घंटे का वक्त लग जाता था। 32 करोड़ की लागत से तैयार सुरकंडा देवी रोपवे बीते 21 अप्रैल सेे पीपीपी मोड में संचालित होने लगा था। एक मई को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुरकंडा पहुंचकर विधिवत रोपवे सेवा का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन

तब से दो माह के अंतर्गत लगभग 75 हजार श्रद्धालु रोपवे से दर्शनों के लिए सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर पहुंच चुके हैं। मंदिर तक आनेजाने के लिए रोपवे पर 16 ट्रालियां लगाई गई थी, लेकिन पहले श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के कारण 12 ट्रालियां संचालित की जा रही थी। श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने के बाद रोपवे प्रोजेक्ट कंपनी ने अब सभी 16 ट्रालियों की सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरकंडा देवी रोपवे प्रोजेक्ट के निदेशक समीर शूरी ने बताया कि सुरकंडा आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। चाय, काफी की सुविधा भी श्रद्धालुओं को मुहैया कराई जाएगी। यात्री प्रतिक्षालय का विस्तार किया जा रहा है। सुरकंडा मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने बताया कि रोपवे सेवा शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ी है। पहले लगभग चार से पांच सौ श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचते थे, अब रोपवे सेवा शुरू होने के बाद सात से आठ सौ श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कद्दूखाल में वाहन पार्किंग का निर्माण करना जरूरी है।

कद्दूखाल में वाहन पार्किंग के लिए जगह तलाश की गई है। जल्द ही भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कद्दूखाल में लोनिवि अतिथि गृह के सामने पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है।
-अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी, नई टिहरी टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed