फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   As part of non-violence festival, Congress workers spun yarn by spinning charkha.

Tehri News: अहिंसा उत्सव के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाकर सूत काता

Sat, 27 Jan 2024 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
As part of non-violence festival, Congress workers spun yarn by spinning charkha.
नई टिहरी। अहिंसा उत्सव के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सुमन पार्क में रामधुन के साथ चरखा चलाया और सूत काता। उन्होंने कहा कि आज की विषम राजनीतिक परिस्थितियों में महात्मा गांधी की बातों और उनके सर्वधर्म सर्व समाज के विचारों को अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने बताया कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के संदेश अहिंसा के रास्ते कार्यक्रम चला रही है। कार्यक्रम को छह साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल दमनकारी नीति के तहत विपक्षी दलों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी न्याय यात्रा निकालकर लोगों के बीच जाकर भाजपा की असलियत बता रहे हैं। 31 जनवरी तक अहिंसा उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, खुशी लाल, सरताज अली, असद आलम, नवीन सेमवाल, गब्बर सिंह रावत, जमील अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed