फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Area Panchayat members are learning the tricks of empowering Panchayats.

Tehri News: क्षेत्र पंचायत सदस्य सीख रहे पंचायतों को सशक्त बनाने के गुर

Mon, 18 Dec 2023 06:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Area Panchayat members are learning the tricks of empowering Panchayats.
जाखणीधार और प्रतापनगर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

नई टिहरी/लंबगांव। जाखणीधार ब्लॉक सभागार में ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत विभाग के सहयोग से नव ज्योति जन कल्याण समिति की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। पंचायत को सशक्त बनाने के लिए निर्धारित 17 लक्ष्य और नौ थीम हासिल करने की जानकारी दी।
ब्लॉक मुख्यालय जाखणीधार में आयोजित प्रशिक्षण का प्रमुख सुनीता देवी, ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल और बीडीओ डीपी चमोली ने उद्घाटन किया। संस्था के मास्टर ट्रेनर राजेंद्र सिंह रांगड़, विनेश दास और चिंतामणी ने 2030 तक गांव को गरीबी मुक्त, उन्नत आजीविका युक्त, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी गांव की जानकारी दी। इस मौके पर एबीडीओ दिग्विजय सिंह, एडीओ पंचायत केआर रतूड़ी, डॉ. आकाश उनियाल, बुद्धिराम जुयाल, पूर्णा मैठाणी, सीडीपीओ रजनी रमोला, शिला शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रतापनगर ब्लॉक में सोशल विकास टेक्निकल फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रशिक्षण का प्रमुख प्रदीप रमोला ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास की पहली सीढ़ी है। पंचायतों के विकास में जनप्रतिनिधियों का अहम योगदान होता है। फाउंडेशन के धीरेंद्र भंडारी ने 17 लक्ष्यों को हासिल करने के तरीके बताए। इस मौके पर बीडीओ साकिर हुसैन, धीरेंद्र महर, आरती कलूड़ा, धीरेंद्र नेगी, चंद्रशेखर पैन्यूली, मास्टर ट्रेनर सुनीता नेगी, रीचा चावला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed