फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ardh kumbh doli went Haridwar

अर्द्धकुंभ स्नान के लिए देव डोलियां रवाना

Thu, 21 Apr 2016 07:13 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी
अमर उजाला/नई टिहरी Updated Thu, 21 Apr 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन

देवभूमि डोली शोभा यात्रा समिति के बैनर तले अर्द्धकुंभ स्नान को टिहरी जिले से 70 देव डोलियां और निशान ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। नव दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान बदरीविशाल के ध्वज के नेतृत्व में देव डोलियां रवाना हुई। टिहरी राजवंश के ठाकुर भवानी प्रताप सिंह और समिति के सदस्यों ने डोलियां रवाना की।

विज्ञापन


प्रतापनगर, घनसाली और जाखणीधार ब्लॉक से आई देव डोलियों का नव दुर्गा मंदिर परिसर में समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। मंदिर में हवन यज्ञ और विशेष पूजा की गई। सुबह 10 बजे मंदिर से मां राजराजेश्वरी, कलिंका देवी, नंदादेवी, ओणेश्वर महादेव, नागराजा भगवान, खड़गनाथ, कोटेश्वर, देवलसारी देवताओं की डोलियां रवाना हुई। इसके बाद चंबा क्षेत्र में एकत्रित होकर देव डोलियां और निशान भद्रकाली के लिए रवाना हुई। चंबा में नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम पंवार ने स्वागत एवं नाश्ते की व्यवस्था की। भद्रकाली में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, भाजपा नेता रघुवीर सजवाण ने स्वागत किया। टिहरी जिले के संयोजक गणेश भट्ट ने बताया कि नरेंद्रनगर, जौनपुर, देवप्रयाग और कीर्तिनगर की देव डोलियां त्रिवेणीघाट में मिलेंगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, गणेश भट्ट, द्वारिका प्रसाद भट्ट, कमल सिंह महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, राकेश राणा, राजेश डियूंडी, बचन सिंह रावत, अनुज उनियाल, मुकेश रतूड़ी, सुरेंद्र सेमवाल, कमल नयन रतूड़ी, विष्णु नौटियाल, मदन चौहान, हर्षिला देवी, एकादशी देवी, कविता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed