फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Approval for construction of road and parking till Dobra-Chandhi bridge

डोबरा-चांठी पुल तक सड़क और पार्किंग निर्माण को मिली स्वीकृति

Thu, 13 Feb 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Approval for construction of road and parking till Dobra-Chandhi bridge
प्रतापनगर, थौलधार ब्लाक और उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी के लोगों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे डोबरा-चांठी पुल को जोड़ने के लिए सरकार ने दो किमी सड़क, पार्किंग निर्माण को तीन करोड़ 64 लाख की स्वीकृति दे दी है। अब जल्द ही स्वीकृत सड़क, पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र के गांवों के आवागमन को 14 साल से बनाए जा रहे चांठी-डोबरा पुल का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सरकार ने 31 मार्च की डेटलाइन तय की है। इसके लिए तेजी से पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन पुल तक पहुंचने के लिए लंबे समय से सड़क निर्माण को स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। लोनिवि ने सड़क और पार्किंग निर्माण के लिए शासन को डीपीआर भेजी थी। प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार के प्रयास से दो किमी सड़क और पार्किंग निर्माण के लिए सरकार ने तीन करोड़ 64 लाख रुपये की स्वीकृति कर दी है। लोनिवि ने भी सड़क निर्माण को निविदा आमंत्रित कर दी है। विधायक पंवार ने बताया कि सरकार का लक्ष्य पुल का निर्माण जल्द पूरा करवाना है। लोनिवि के ईई एसएस मखलोगा ने बताया कि सड़क, पार्किंग निर्माण के लिए 14 फरवरी तक निविदा आमंत्रित की कई है। निविदा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed