{"_id":"6ab515496f9d7e5bcf00f522","slug":"the-building-of-primary-school-koti-fagul-paluni-is-in-a-dilapidated-condition-tehri-news-c-50-1-nth1001-121469-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: प्राथमिक विद्यालय कोटी फैगुल के पलूनी का भवन खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: प्राथमिक विद्यालय कोटी फैगुल के पलूनी का भवन खस्ताहाल
Thu, 24 Sep 2026 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना के ग्राम पंचायत कोटी-फैगुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलूनी के भवन की स्थिति खस्ताहाल होने से छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी पठन-पाठन कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।
भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी-फैगुल के पलूनी तोक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1996 में हुआ था। समय से मरम्मत कार्य न होने से धीरे-धीरे विद्यालय की हालत खराब होती गई है। ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने बताया विद्यालय भवन बने 30 वर्ष का समय हो गया है, विद्यालय की स्थिति अब बहुत खराब हो गई है, भवन के कमरों की छत से प्लास्ट के टुकड़े गिर रहे हैं।
दीवारों पर दरारें पड़ चुकी है। बरसात में सबसे अधिक परेशानी होती है। बारिश में भवन की छत से कमरों में पानी का रिसाव होता है जिससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन बाधित होता है। विद्यालय में बने शौचालय की स्थिति जर्जर हो गई है। विद्यालय में वर्तमान समय में 19 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
स्थानीय जनप्रतिनिधि और अभिभावक ओर से गत कई वर्षों से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण की गुहार लगाई गई लेकिन बजट नहीं मिलने से विद्यालय भवन की मरम्मत कार्य नहीं हो पाया। बीईओ सुमेर सिंह कैंतुरा का कहना है कि विद्यालय भवन की मरम्मत का प्रस्ताव पूर्व में ही तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय टिहरी को भेजा गया है। धनराशि मिलने के बाद विद्यालय में मरम्मत कार्य हो पाएंगे।