फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ansnkarion returned to the administration team.

अनशनकारियों ने प्रशासन की टीम को लौटाया

Thu, 29 Sep 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Thu, 29 Sep 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
Ansnkarion returned to the administration team.
नई टिहरी के मोलधार में आंदोलनकारियों से वार्ता करते एडीएम जगदीश लाल व अन्य। - फोटो : Amar Ujala

कूड़ाघर के लिए शहर से बाहर भूमि आवंटन करने, नगरक्षेत्र की समस्त भूमि पालिका को हस्तांतरित करने समेत पांच सूत्रीय मांग को लेकर सभासदों एवं नगरवासियों का बेमियादी धरना और आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। जबकि मोलधार में मोहन सिंह रावत सातवें दिन भी अनशन पर रहे। दोनों स्थानों पर वार्ता को पहुंचे प्रशासन की टीम को अनशनकारियों ने बैंरग लौटा दिया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी केंद्रीय विद्यालय के निकट सांईं मंदिर में नगर पालिका सभासद मानवेंद्र रावत और अनुज उनियाल का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि वर्षों से शहर से बाहर कूड़ाघर, मृत पशुओं, मलबा आदि के डंपिंग जोन के लिए भूमि आवंटित करने और नगरक्षेत्र की भूमि पालिका को हस्तांतरित करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


तहसीलदार सतीश कुमार, पालिका के ईओ संजय कुमार ने अनशनकारियों से वार्ता कर अनशन समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन आंदोलनकारी समस्या का समाधान होने पर ही अनशन तोड़ने पर अडे रहे, जिससे वार्ता विफल रही। इस मौके पर भाजपा नेता धन सिंह नेगी, जीतराम भट्ट, रामलाल नौटियाल, चिरंजीव तिवाड़ी, विक्रम कठैत, रविंद्र सेमवाल, गिरीश घिल्डियाल, मायाराम थपलियाल, प्रकाश डोभाल, कुसुम चौहान, शकुंतला नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, मोलधार से कूड़ाघर शिफ्ट करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे  पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने एडीएम जगदीश लाल के लिखित आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया है। अनशन समाप्त करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मौके पर सीपी डबराल, राजेंद्र डोभाल, प्रकाश राणा, दौलत रावत, बसंती नेगी, सुशीला डबराल, सावित्री देवी, सुलोचना देवी, बसंती चमोली, निशा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed