{"_id":"60b2361e8ebc3e84671cbf3a","slug":"another-oxygen-plant-will-be-set-up-in-narendranagar-hospital-new-tehri-news-drn380016694","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्रनगर अस्पताल में लगेगा एक और ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्रनगर अस्पताल में लगेगा एक और ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
इंडिया फाउंडेशन के निदेशक और भाजपा सुशासन विभाग के प्रदेश संयोजक शौर्य डोभाल ने श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय के कोविड सेंटर में उनके प्रयास से स्थापित होने वाले 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की तैयारियों का जायजा लिया। ऑक्सीजन प्लांट 10 दिन के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। बताया कि उन्होंने सीएम तीरथ सिंह रावत को 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने का वादा किया था।
भाजपा नेता शौर्य डोभाल ने मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट रिलेशंस) राहुल भारती से चर्चा कर उनसे उत्तराखंड में सीएसआर के तहत ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग की थी, जिसके बाद कंपनी ने प्रदेश में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया था। 10 दिन के भीतर संयुक्त अस्पताल नरेंद्रनगर और जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में 500-500 मीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट कार्य करना शुरू करेंगे। डोभाल ने बताया कि दिल्ली स्थित उत्तराखंड के सहायक स्थानिक आयुक्त को तीन-चार दिन के भीतर 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाएंगे। उन्होंने मारुति के कार्यकारी निदेशक राहुल भारती और वरिष्ठ संपादक पंकज डोभाल का आभार जताया।
इस मौके पर अस्पताल के सीएमएस डा. अनिल नेगी, डा. नीरज राय, डा. तुलसी बिष्ट मौजूद थे।