फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Announcement of 24-hour movement of air over Tehri dam

टिहरी बांध के ऊपर 24 घंटे आवागमन की घोषणा नहीं हो पाई पूरी

Tue, 09 Aug 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Announcement of 24-hour movement of air over Tehri dam
टिहरी बांध के ऊपर 24 घंटे वाहनों का आवागमन की अनुमति देने की केंद्रीय मंत्री की घोषणा दो माह बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। बांध के ऊपर सुबह से रात आठ बजे तक ही वाहनों का आवागमन नहीं हो पाता है। इससे लोगों को लंबा सफर तय कर जीरो ब्रिज से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

26 मई को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय की मांग पर बांध से स्थानीय लोगों के वाहनों की 24 घंटे आवाजाही की घोषणा की थी। टिहरी बांध की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल के जिम्मे है। वह सुबह 6 से रात 8 बजे तक ही सार्वजनिक परिवहन, टैक्सियों और निजी कारों को संचालित करने की अनुमति देता है जबकि व्यावसायिक वाहन बांध के ऊपर से जाने के लिए प्रतिबंधित है। ऐसे में लोगों को रात को जीरो प्वाइंट की जर्जर सड़क से करीब 12 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

टिहरी बांध के कारण टिहरी और उत्तरकाशी के लोग आज भी परेशानी झेल रहे हैं। बांध के ऊपर 24 घंटे आवाजाही के लिए मैंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मांग की थी। मंत्री की घोषणा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय स्तर पर समीक्षा हो रही है। उम्मीद है कि जल्द सकारात्मक निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री की 24 घंटे बांध के ऊपर से वाहनों के संचालन की घोषणा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है जिसमें अतिरिक्त चेकपोस्ट, सुरक्षा उपकरण आदि शामिल है। वर्तमान में उन बिंदुओं पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed