Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Angry villagers halt NH 507 widening work

Tehri News: आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 507 का चौड़ीकरण कार्य रुकवाया

Sat, 31 Oct 2026 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 31 Oct 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers halt NH 507 widening work
नरेंद्रनगर (टिहरी)। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के चौड़ीकरण से निकलने वाले मलबे को नैनगांव के खड गदेरे में डाले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण का कार्य बंद करवा दिया है। मलबे के कारण ग्रामीणों के खेतों का भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

नैनगांव के पूर्व प्रधान गब्बर सिंह चौहान, ग्रामीण पवन सिंह, गंभीर सिंह, खजान सिंह चौहान ने एनएच के अधिकारियों पर आरोप लगाया है, कि एनएच के चौड़ीकरण से निकलने वाला मलबा नैनबाग के समीप खड गदेरे में डाला जा रहा है जिससे कई ग्रामीणों के खेतों का नुकसान पहुंच है। कहा कि एनएच पर्यावरण के नियमों का ताक पर रखकर सड़क चौड़ीकरण कार्य करवा रहा है। गदेरे में डाला गया मलबा बरसात के समय गदेरे में पानी के तेज बहाव से सीधे यमुना नदी में जाएगा।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों के खेतों को नुकसान पहुंचने के साथ नदी बाढ़ की स्थिति भी पैदा हो सकती है। कहा कि ग्रामीण एनएच के चौड़ीकरण का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन कार्यदायी संस्था मानकों ताक पर रख कर मलबे गदेरे में डाल रही है जिससे ग्रामीणों की सिंचित भूमि और गदेरे के पानी को नुकसान पहुंच रहा है। कहा कि ग्रामीण शुरू से गदेरे में मलबा डालने का विरोध कर रहे हैं। लेकिन एनएच के अधिकारी ग्रामीणों की मांग को अनसुना करने में लगे हैं। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद एनएच को सड़क चौड़ीकरण कार्य बंद करना पड़ा। उन्होंने मलबे से ग्रामीणों के खेतों का हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति देने के साथ चौड़ीकरण से निकलने वाले मलबे का निस्तारण उचित स्थान पर करने को कहा। कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती एनएच के चौड़ीकरण कार्य नहीं होने देंगे। इस मौके पर जौनुपर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि, राजेश सजवाण, गंभीर सिंह रावत, श्याम सिंह चौहान, मंतु सिंह, शूरवीर सिंह आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच 507 के चौड़ीकरण से निकलने वाला मलबे को डंपिंग जोन में डंप करने के लिए पूर्व में ही ठेकेदार को कहा गया था। संबंधित ठेकेदार को शीघ्र गदेरे में मलबा न डालने के निर्देश दिए जाएगा।
जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता एनएच 507 बड़कोट उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed