फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anger burst into the post office.

डाकघर में फूटा लोगों का गुस्सा

Mon, 21 Nov 2016 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी Updated Mon, 21 Nov 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
Anger burst into the post office.
नोटबंदी से गुस्साए लोगों - फोटो : Demo Pic

नोट बंदी का असर यहां पोस्ट ऑफिस में भी देखने को मिल रहा है। कैश नहीं मिलने से खाताधारकों ने पोस्ट ऑफिस में विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। गुस्साए लोगों ने कहा कि मंगलवार को जरूरत के अनुरूप कैश नहीं दिया गया तो पोस्ट ऑफिस में तालाबंदी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


हजार-पांच सौ के नोट बंद होने के बाद से अभी तक लंबगांव पोस्ट ऑफिस में किसी भी खाताधारक को पैसा नहीं मिल पाया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पोस्टमास्टर अमरदीप चौहान ने दो हफ्ते बाद कैश देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने डाकघर पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी ग्राहकों को पैसा नहीं दिया गया तो पोस्ट ऑफिस में तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश नेगी, सुरेश रावत, दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, आनंद सिंह शामिल थे। इस संबंध में पोस्टमास्टर ने बताया कि कैश के लिए डिमांड भेजी गई हैं, कैश पहुंचते ही ग्राहकों को जरूरत के हिसाब से धनराशि दी जाएगी। जिला सहकारी बैंक में ग्राहकों को एक-एक हजार रुपये ही दिए गए, जबकि कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। ग्राहकों ने जरूरत के अनुरूप कैश देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed