{"_id":"58fcdc434f1c1b09038b5e6c","slug":"anger-blows-on-the-sale-of-stolen-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी-छिपे शराब बेचने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी-छिपे शराब बेचने पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलडाली में चोरी-छिपे अंग्रेजी शराब की बिक्री करने के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। आंदोलनरत लोगों ने प्रशासन पर शराब के गोदाम से बिक्री करने का आरोप लगाया। दो दिन के अंतर्गत गोदाम हटाने की मांग की है। ऐसा न करने पर गोदाम में आग लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पीपलडाली में पिछले कुछ दिनों से अंग्रेजी शराब की बिक्री झील किनारे टेंट लगाकर की जा रही थी। बीते दिन महिलाओं ने टेंट को उखाड़ कर झील में फेंक दिया था। रविवार को छोलगांव, स्वाती, मंथल, नंदगांव और मठियाली की महिलाओं को गोदाम से चोरी-छीपे शराब की बिक्री करने की शिकायत मिली।
विज्ञापन
आंशिक डूब क्षेत्र संघ समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा के नेतृत्व में महिलाएं गोदाम में पहुंची। उस वक्त गोदाम बंद था, लेकिन महिलाएं गोदाम के बाहर धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन
आंदोलनरत लोगों ने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन से जल्द ही पीपलडाली से शराब का गोदाम हटाने की मांग की है।
कहा जाखणीधार ब्लॉक के अंतर्गत कहीं पर भी शराब की दुकान और गोदाम नहीं खोलने दिया जाएगा। धरना देने वालों में प्रधान कमला खरोला, छुम्मा देवी, मकानी देवी, कांता देवी, सुशीला, सुलोचना देवी, जोता देवी, पूनम, लक्ष्मी, ममता व गुड्डी देवी आदि शामिल थे।